आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक और नौजवान शाखा के प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रदेश के 16 लाख 29 हजार नौजवानों को नौकरियां देने का दावा किया था।
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने पिछले एक साल में केवल 42 लोगों को नौकरी दी है जबकि इसी दौरान उसने 16.29 लाख नौजवानों को नौकरी देने की बात कही है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उसका दावा एक आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर है और अगर पंजाब सरकार यह साबित कर देती है कि उसने 16.29 लाख लोगों को नौकरी दी है तो वे स्वयं पंजाब सरकार का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक और नौजवान शाखा के प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रदेश के 16 लाख 29 हजार नौजवानों को नौकरियां देने का दावा किया था। लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। आरटीआई में सरकार ने स्वयं माना है कि पिछले साल उसने केवल 42 लोगों को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब भर में नौकरियां देने के बोर्ड लगा कर पंजाब वासियों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया है, जिस का हिसाब पंजाब की जनता 2022 की विधान सभा चुनाव में जरूर लेंगे।
मीत हेयर ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने चुनाव से पहले लाखों लोगों के रोजगार कार्ड बनाए कर उनको 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने के सपने दिखाए थे, परन्तु आरटीआई के अधीन मिली जानकारी के अनुसार साल 2017 में 134, साल 2018 में 212, साल 2019 में 97 और साल 2020 में केवल 42 व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है।