फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एयरगन से चली गोली से युवक हुआ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरगन से चली गोली स्कूटी से जा रहे युवक को लगी
विज्ञापन

-दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर की घटना, पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने की आरोपी की पिटाई, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में एयरगन से चली गोली बेटे के साथ स्कूटी से जा रहे युवक को लग गई। घायल अवस्था में परिजनों ने युवक मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली पड़ोसी अनंगपाल ने अपनी बालकनी से चलाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने अनंग पाल की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया, वशिष्ठ पार्क निवासी मुकेश कुमार का अपना कारोबार है। बुधवार दोपहर वह गली के पीछे स्कूटी पर बेटे को कहीं लेकर जा रहे थे। इस बीच अचानक उनको लगा कि कमर में कोई बॉल आकर लगी है। इस बीच उनकी कमर से खून निकलने लगा। मुकेश ने पलट कर देखा तो उनके पड़ोसी अनंग पाल एयरगन के साथ बालकनी में खड़े थे। उनको फौरन समझ आ गया कि उनको गोली लग चुकी है। उन्होंने परिजनों को इसकी खबर दी। बाद में परिजन उनको नजदीकी शकुंतला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें