नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि अनबन की वजह से वह पति और बच्चों से अलग रह रही थी। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी। आशंका है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।
मृतका की पहचान सुनीता (30) के रूप में हुई है। मूलत: अलीगढ़, यूपी की रहने वाली सुनीता अपने पति हरपाल सिंह ने अलग शकरपुर इलाके में रहती थी। वह कॉल सेंटर में काम करती थी। लॉकडाउन के दौरान ही पति से उसका मनमुटाव हो गया। पति अपने बच्चों को लेकर अलीगढ़ चला गया था।