फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : 25 मजदूरों को मध्य प्रदेश लेकर जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 26 Apr 2020 09:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

25 प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रक चालक दिल्ली में घूमता रहा, मगर कहीं भी पकड़ा नहीं गया। ट्रक नेरला, बवाना व रिठाला होते हुए दक्षिण दिल्ली पहुंच गया। आखिरकार कोटला मुबारकपुर (केएम पुर) थाना पुलिस ने ट्रक को पकड़ा। ट्रक में मध्यप्रदेश के रहने वाले 25 मजदूर थे। इनमें आठ महिलाएं व सात बच्चे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक ओमप्रकाश (48) व हेल्पर मनोज (27) को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। सभी मजदूरों को फतेहपुरबेरी थाना इलाके में राधा स्वामी सत्संग में बनाए गए शेल्टर होम में भेज दिया गया है।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि केएम पुर थानाध्यक्ष अजय नेगी की देखरेख में एसआई रणजीत व सिपाही रविंद्र रिंग रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक के अंदर सभी मजदूर लेटे हुए था।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने बताया कि वह झांसी, मध्यप्रदेश से मसूर की दाल लेकर नरेला, दिल्ली आया था। यहां से मजदूरों को छतरपुर, मध्यप्रदेश ले जा रहा था। सभी मजदूरों से एक-एक हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। मजदूर नरेला, बवाना व रिठाला में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें