फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: टॉम एंड जेरी का दमदार मंचन, हंसी के धमाकों से गूंजा ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
अली असगर, आसिफ शेख और शिल्पा शिंदे की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पीएस प्रोडक्शन और फेलिसिटी थिएटर की तरफ से प्रस्तुत हास्य नाटक ‘टॉम एंड जेरी’ का दिल्ली प्रीमियर कमानी ऑडिटोरियम में हुआ। प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक परितोष पेंटर के निर्देशन में मंचित नाटक ने दर्शकों को ठहाकों से भरपूर मनोरंजन का अनुभव कराया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी आदित्य नामक एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लंदन निवासी पारंपरिक बड़े भाई टॉम भैया से एक छोटा-सा झूठ बोल देता है कि उसकी शादी हो चुकी है। अचानक भाई के घर पहुंचने से हालात हास्यास्पद मोड़ ले लेते हैं और झूठ को बचाने के लिए शुरू होती है गलतफहमियों, पहचान बदलने और मजेदार परिस्थितियों की लंबी श्रृंखला। मंच पर अली असगर, आसिफ शेख और शिल्पा शिंदे सहित कलाकारों की दमदार कॉमिक प्रस्तुति ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा। तीखे संवाद, तेज रफ्तार घटनाक्रम और शानदार अभिनय ने नाटक को यादगार बना दिया। प्रस्तुति के बाद निर्देशक परितोष पेंटर ने कहा कि यह नाटक एक छोटे से झूठ से पैदा होने वाली अराजकता और मानवीय रिश्तों की उलझनों को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत करता है। वहीं पीएस प्रोडक्शंस के प्रबंध निदेशक पीयूष शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य दर्शकों को ऐसा मनोरंजन देना है, जहां वे अपनी रोजमर्रा की चिंताओं को भूलकर खुलकर हंस सकें। दर्शकों की जोरदार तालियों और ठहाकों के बीच संपन्न हुए इस नाटक ने पारिवारिक हास्य और कॉमेडी को रंगमंच के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें