फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मिरांडा कॉलेज में बनेगा 120 बेड का नया हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरांडा कॉलेज में बनेगा 120 बेड का नया हॉस्टल
विज्ञापन

-खास ईडब्लयूएस व दिव्यांग छात्राओं के लिए होगा तैयार


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा कॉलेज में छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाओं की कमी बाधा नहीं बनेगी। कॉलेज परिसर में पीएनबी हाउसिंग के सहयोग से 120 बेड क्षमता वाला नया हॉस्टल बनाया जाएगा। परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और कॉलेज प्रशासन इसे अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। मालूम हो कि कॉलेज में पहले से ही छात्राओं के लिए करीब 370 सीट वाला हॉस्टल है।
विज्ञापन



मिरांडा हाउस कॉलेज प्रिंसिपल प्रो बिजयालक्ष्मी नंदा ने बताया कि यह हॉस्टल पूरी तरह से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) छात्राओं के लिए ही होगा। इस पहल से विशेष रूप से दूसरे राज्यों से पढऩे आने वाली छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित हॉस्टल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें सुरक्षित आवास, अध्ययन कक्ष, इंटरनेट सुविधा, भोजनालय, कॉमन एरिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय माहौल मिल सके। वर्तमान में मिरांडा कॉलेज में 370 बेड क्षमता का छात्रावास संचालित है। हालांकि हर वर्ष सीटों की तुलना में कहीं अधिक आवेदन आने के कारण बड़ी संख्या में छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिल पाता। ऐसे में नया हॉस्टल जुडऩे से कॉलेज की आवासीय क्षमता बढ़ेगी और अधिक छात्राओं को परिसर में रहने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें