फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एक करोड़ की चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला की स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को अमर कॉलोनी से दबोचा
विज्ञापन

ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में नेपाल से लाया था चरस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला की स्पेशल स्टाफ ने करीब एक करोड़ की चरस के साथ नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेश (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 11 किलोग्राम चरस बरामद की है। सूचना मिलने के बाद आरोपी को अमर कॉलोनी इलाके से दबोचा गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में नेपाल से चरस लेकर भारत आया था। इससे पहले कि वह चरस को आगे सप्लाई कर पाता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले कितनी बार चरस लेकर भारत आया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि एक जनवरी को उनकी टीम को खबर मिली थी कि एक विदेशी नागरिक चरस के साथ अमर कॉलोनी इलाके में आने वाला है। खबर मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। करीब 6.50 बजे आरोपी मौके पर पहुंचा। मुखबिर ने आरोपी की पहचान करने के बाद टीम को इशारा किया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से एक बैग में चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें