फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: झपटमारी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिला के उत्तम नगर थाना पुलिस ने झपटमारी करने वाले गिरोह बदमाश रितिक उर्फ गौरव को पकड़ा है। उसके पास से चोरी की बाइक और चेन बरामद की गई है। आरोपी पहाड़गंज थाने का घोषित बदमाश है। आरोपी ने झपटमारी करने के लिए पांच बाइक चोरी की थी। पुलिस को इसके साथी बादल, मनीष उर्फ मोहन, मानव और हिमांशु की तलाश है। चारों आरोपी पहाड़गंज थाने के घोषित बदमाश हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उत्तम नगर और बिंदापुर इलाके में 24 घंटे के भीतर दो चेन और तीन मोबाइल फोन झपटे गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस रितिक से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों का पता लगा रही है। हाल में हुई झपटमारी की 17 वारदातें रितिक की गिरफ्तारी से सुलझी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें