दिल्ली के नजफगढ़ के नांगली सकरावति इलाके में एक कपड़ों की फैक्टरी में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नांगली सकरावती इलाके में रविवार शाम एक प्लॉट में बने छोटे-छोटे कारखानों में आग लग गई। दमकल विभाग को शाम 4:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी आग बुझने के बाद किया जाएगा।