फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नकली कॉस्मेटिक्स और दवाओं की ट्यूब बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, फैक्टरी से भारी मात्रा में ट्यूब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा की साइबर सेल ने ऑपरेशन कवच के तहत बड़ा खुलासा किया है। टीम ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारकर नकली ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स और फॉर्मास्युटिकल उत्पाद की खाली ट्यूब बनाने वाली एक अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का खुलासा किया है।
छापे में आधुनिक मशीनों के अलावा हजारों की संख्या में नकली पैकिंग मटेरियल बरामद किया गया है। पुलिस ने सप्लाई चेन पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी लखनऊ, यूपी निवासी सैयद फिरोज हसन (34) को हिरासत में लिया है। आरोपी दिल्ली के सदर बाजार में कॉस्मेटिक उत्पाद की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने सहयोगी श्रीराम से नकली क्लोबेटामिल-जी क्रीम खरीदी और सदर बाजार में सप्लाई की थी।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पिछले साल ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के सिलसिले में एक एफआईआर क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज की गई थी। इस मामले में श्रीराम, गौरव भगत, प्रमोद कुमार गुप्ता, राहुल अग्रवाल और अनिल रावत को गिरफ्तार किया गया। मामले की छानबीन के दौरान टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर बवाना इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-3 स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा। यहां बेटनोवेट-सी, फेयर एंड लवली, वीट हेयर रिमूवल क्रीम सहित कई ब्रांड्स की नकली खाली ट्यूब बनाई जा रही थीं। जांच में पता चला कि फैक्टरी का मालिक फिलहाल वियतनाम में है।
विज्ञापन

अभी फैक्टरी का संचालन आरोपी प्रमोद कुमार गुप्ता कर रहा है। खाली ट्यूब दिल्ली के बिजवासन स्थित एक फिलिंग यूनिट को सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने फैक्टरी से ट्यूब बनाने वाली 2 बॉडी मेकर मशीनें, हुडा ब्यूटी की 150 खाली ट्यूब और 1 प्लास्टिक पेपर रोल, फेयर एंजेल यूएसए (हेयर रिमूवल क्रीम) की 350 खाली ट्यूब, बॉटॉक्स बी वेनम रिंकल क्रीम की 550 खाली ट्यूब, लंदन प्राइड हेयर रिमूवल क्रीम की 500 खाली ट्यूब, वॉर्ट रिमूवल क्रीम की 350 खाली ट्यूब और मोसील मॉस्किटो रिपेलेंट की 750 खाली ट्यूब बरामद की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें