फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार सिपाही घुमावदार मोड़ पर हुआ हादसे का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के ध्यानार्थ
विज्ञापन


सिग्नेचर ब्रिज पर बाइक सवार सिपाही हादसे का शिकार
मोड़ पर रिक्शा नहीं दिखने से हुई टक्कर

रिक्शा चालक को मामूली और सिपाही को गंभीर चोट

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के बाद अक्सर यहां कोई न कोई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर सिग्नेचर ब्रिज पर दिल्ली पुलिस का सिपाही घुमावदार मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार सिपाही को मोड़ पर आगे जा रहा रिक्शा नहीं दिखाई दिया और उसकी रिक्शे से टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया, जबकि सिपाही को गंभीर चोट लगी। जख्मी सिपाही हरी नारायण को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तिमारपुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 1.15 बजे हुआ। मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला हरी नारायण यहां न्यू पुलिस लाइन में तैनात है। वह फिलहाल न्यू पुलिस लाइन में ही रहता है। बृहस्पतिवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने दोस्त से मिलने खजूरी गया था। बाइक से लौटते समय जैसे ही वह सिग्नेचर ब्रिज के पास पहुंचा, तो हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज पर खजूरी से कश्मीरी गेट की ओर जाते समय घुमावदार मोड़ पर उसे फर्नीचर से लदा रिक्शा नहीं दिखाई दिया। दोनों की टक्कर के बाद हरी नारायण के ऊपर फर्नीचर गिर गया। हादसे में हरी को गंभीर चोट लगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रफ्तार अधिक होने के कारण हरी हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें