राजधानी में कोरोना के दैनिक मामलों में हर दिन इजाफा हो रहा है। संक्रमण किस गति से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह में ही चार हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। फरवरी के पूरे माह में भी इतने केस नहीं आए थे।
दिल्ली में एक सप्ताह में संक्रमण के 4,288 मामले आए हैं। वहीं, फरवरी में कुल 4,190 लोग ही संक्रमित मिले थे। मार्च में अबतक रोजाना औसतन 400 मामले आए हैं। फरवरी में यह संख्या 138 थी। इस माह सक्रिय मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 28 फरवरी को दिल्ली में कुल1335 सक्रिय मामले थे, जो अब 3618 हो गए हैं। इस लिहाज से देखें तो 22 दिन में दो हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं।
केस बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण दर में भी इजाफा हो रहा है। करीब दो महीने के बाद यह दर 1 फीसदी से अधिक हो चुकी है। फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजीव नय्यर ने बताया कि बताया कि सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में उमड़ रही भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने होंगे। अगर इस समय वायरस की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाले दिनों में केस तेजी से बढ़ेंगे।
एक सप्ताह में आए मामले
दिन मरीज
21 मार्च- 823
20 - 813
19- 716
18 - 607
17 - 536
16 - 425
15 - 368
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।