नई दिल्ली में टीका लगवाते एक डॉक्टर।
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। सोमवार को 888 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और सात रोगियों की मौत हो गई। करीब डेढ़ माह बाद संक्रमण से पांच से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। संक्रमण दर भी बढ़कर 1.32 फीसदी हो गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,48,873 हो गई हैं। इनमें 6,33,975 स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 565 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब तक कुल 10963 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी है। अस्पतालों में 967 मरीज भर्ती हैं। पांच दिन से प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में 12 और होम आइसोलेशन में 2067 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिसंबर के बाद पहली बार घर पर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या दो हजार से ज्यादा हुई है।
विभाग के मुताबिक, सोमवार को 67,418 जांच हुईं। कुल जांच में आरटीपीसीआर तरीके से 48,891 और रैपिड एंटीजन से 18,437 जांच हुई। कंटेनमेंट जोन की संख्या 805 हो गई है।