हरदीप सिंह पुरी ने लांच किया पोर्टल
नई दिल्ली। केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्रालय ने डिजिटलीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को लांच किया। ई-धरती नाम के पोर्टल पर दिल्लीवाली संपत्ति का लीज होल्ड से फ्री होल्ड का कनवर्जन कराने के साथ कानूनी उत्तराधिकारी के नाम व संपत्ति पर खरीदार का नाम दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा ई-धरती जियो पोर्टल पर दिल्ली की सभी सरकारी संपत्तियों की मैपिंग की गई है। इसके सहारे संपत्तियों की वास्तविक स्थिति पता की जा सकेगी। ब्यूरो