फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ात्रों और शिक्षकों ने कुलपति के खिलाफ जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों और शिक्षकों ने कुलपति के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

- जेएनयू कैंपस में मौलिक अधिकार मार्च में कुलपति के फैसले का किया विरोध, पद से हटाने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ और शिक्षक यूनियन ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारी छात्र और शिक्षकों ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के फैसलों पर सवाल उठाया। वहीं, छात्रसंघ ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को पद से हटाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

जेएनयू कैंपस में निकाले गए मौलिक अधिकार मार्च में वामपंथी छात्र संगठनों से लेकर वामपंथी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रसंघ ने आरोप लगाया कि कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार विश्वविद्यालय की किसी भी बैठक में छात्रसंघ को भाग लेने की अनुमति नहीं देते हैं। जबकि छात्रसंघ छात्रों द्वारा चुनावों में चुनी गयी है। ऐसे में छात्रसंघ को विश्वविद्यालय के किसी भी फैसले में भाग न लेने देना गलत है। उधर, शिक्षक यूनियन ने ऑनलाइन दाखिला प्रवेश परीक्षा, अनिवार्य हाजिरी, लाइब्रेरी का फंड कम करने जैसे मुद्दों पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें