स्वास्थ्य विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 73,192 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.11 फीसदी संक्रमित पाए गए। इनमें 48,500 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए की थी।
कोरोना संक्रमण के चलते राजधानी में नए मामले काफी तेजी से कम हुए हैं लेकिन पिछले कुछ दिन से संक्रमण के चलते मरीजों की मौत अधिक देखने को मिल रही हैं। अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जिसमें एक से अधिक मरीज की मौत संक्रमण से न हुई हो।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के चलते 81 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। हालांकि राहत की खबर है कि इस बीच 127 मरीजों को स्वस्थ घोषित भी किया गया लेकिन संक्रमण दर की तरह मृत्युदर फिलहाल कम नहीं हो पा रही है।
इसी के साथ ही दिल्ली में अभी तक 14,34,954 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,09,145 मरीज ठीक हो गए, जबकि 25,011 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। फिलहाल कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी है। नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या सामने आने से सक्रिय मरीज भी कम हुए हैं। लंबे समय बाद इन मरीजों की संख्या 800 से कम हुई है। 798 में से 450 सक्रिय मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जबकि निगरानी केंद्र में 10 और होम आइसोलेशन में 257 मरीज उपचाराधीन हैं। यह सभी मरीज बिना या हल्के लक्षण ग्रस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 73,192 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.11 फीसदी संक्रमित पाए गए। इनमें 48,500 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए की थी। विभाग का कहना है कि दिल्ली में अब तक कुल आबादी से ज्यादा कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है। आबादी के लिहाज से 1.90 करोड़ के आसपास लोग दिल्ली में है लेकिन कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा 2.2 करोड़ से भी अधिक हो चुका है। हर दिन नए मामले कम मिलने की वजह से अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 604 रह गई है।