रविशंकर प्रसाद की तबियत में सुधार
अमक उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार रात एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की हालत में मंगलवार को सुधार हुआ। ऐसे में बुधवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। फिलहाल वे एम्स के पल्मोनरी विभाग के आईसीयू में ही भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार सुबह तक उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद सुधार की बेहतर स्थिति मिलने पर शाम तक छुट्टी दी जा सकती है।