फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 6456 नए मामलों की पुष्टि, 262 लोगों की मौत, संक्रमण दर घटकर 10 फीसदी के करीब पहुंची

Sun, 16 May 2021 04:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 प्रतिशत के करीब आ गई है। 
 
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना से संक्रमण दर में लगातार कमी आ रही है। रविवार को संक्रमण दर घटकर करीब 10 फीसदी हो गई। पिछले 25 दिनों में यह दर 26 फीसदी कम हो चुकी है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9706 मरीज स्वस्थ हुए और कोरोना के 6456 मामले आए। जबकि 262 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन

    
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 13,93,867 हो गई है। इनमें से 13,09,578 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक कुल 21,506 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 62,783 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 16,249 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 867 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 39,211 रह गई है।

पिछले 24 घंटे में कुल 62,059 टेस्ट हुए, जिसमें 10.40 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 45,094 और रैपिड एटीजन से 16,965 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 82 लाख 88 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। रेड जोन की संख्या 57,309 हो गई है।
विज्ञापन


1,18,087  लोगों का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में 1,18,087 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 80,292 लोगों को पहली और 37,795 को दूसरी खुराक दी गई। अबतक कुल 45 लाख 11 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

बता दें कि दिल्ली में घटती संक्रमण दर के बीच सरकार ने रविवार को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। अब 24 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदिया लागू रहेंगी। इस बार भी दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखा जा रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में संक्रमण की दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन को मजबूत करने के लिए किया गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में ज्यादा रिकवरी होगी। पाबंदियां पहले जैसे ही रहेंगी।

केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र और कंपनियों को पत्र लिखा है। उम्मीद है स्थिति जल्द ठीक होगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस को रोकने के लिए दिल्ली सरकार सभी कदमों को उठाएगी।

दिल्ली में इस बार भी सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर शादियां नहीं होंगी। सिर्फ बीस लोगों के साथ घर पर ही शादियां होंगी। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें