दिल्ली के बाबरपुर इलाके में बदमाशों को फायरिंग कर ई-रिक्शा चालक से जबरन पैसे देने के लिए दबाव बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में बदमाश हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो 26 फरवरी का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ बदमाश हवाई फायरिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कथित रूप से ई-रिक्शा चालक पर 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया था। पैसे नहीं देने पर उसपर गोलियां चला दीं।