फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: इंग्लैंड-अफ्रीका क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार थाना पुलिस ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करने वाले 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 32 मोबाइल फोन, 1 जीएसएम कॉल पैचिंग डिवाइस, 5 कैलकुलेटर, रजिस्टर, प्रिंटर, एलईडी टीवी और नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान चिल्ली गांव निवासी लाल बाबू साहनी, हिमांशु रवि, मोहित, वेस्ट गुरु अंगद नगर निवासी जितेन्द्र शर्मा, न्यू कोंडली निवासी राजू शाह और घड़ौली गांव निवासी दिलीप साहनीके रूप में हुई है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया सूचना के बाद टीम ने रात में छापा मारकर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें