नई दिल्ली। राजधानी में बीते कई दिनों से कोरोना के हजार से भी कम मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को संक्रमण के 585 नए केस की पुष्टि हुई, जबकि, 21 मरीजों की मौत हो गई। 717 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटते मामलों के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रिकवरी दर बढ़कर करीब 98 फीसदी हो गई है। कोरोना से मृत्युदर 1.68 फीसदी हैं। वहीं, कुल संक्रमण दर 7.16 फीसदी है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,25, 954 हो गई है। इनमें 6,10, 039 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 10557 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5358 हो गई है। इनमें से अस्पतालों में 2072 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 61 और कोविड मेडिकल सेंटर में 24 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। होम आइसोलेशन में 2616 लोग उपचाराधीन हैं।
विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 80565 जांच की गई। दिल्ली में अब तक 8740395 लोगों की जांच की जा चुकी है। इस दिन की संक्रमण दर 0.73 फीसदी रही। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 3874 रह गई है। ब्यूरो