फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः एक माह में बढ़े 53 फीसदी सक्रिय मरीज, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में कमी

Sun, 06 Sep 2020 04:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना जांच... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में एक माह में ही कोरोना संक्रमण के 53 फीसदी सक्रिय मरीज बढ़ गए हैं। अगस्त के पहले सप्ताह एक्टिव मरीज 10 हजार से कम हो गए थे, जो अब करीब 19 हजार हो गए हैं। संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले रोगियों की संख्या लगातार कम हो रही है। इससे सक्रिय मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में इस समय कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या औसतन 2000 से ज्यादा है।
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, चार अगस्त को सक्रिय मरीजों की संख्या 9897 थी, जो अब 18842 हो गई है। लिहाजा, एक माह में 53 फीसदी एक्टव मामले बढ़ गए हैं। 15 जून से 4 अगस्त तक सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हुई थी। 15 जून को संक्रमण के 25 हजार सक्रिय मरीज थे, जो अगस्त के पहले सप्ताह में 10 हजार से कम हो गए थे, लेकिन दूसरा सप्ताह शुरू होते ही संक्रमित फिर बढ़ने लगे हैं।

एम्स के पूर्व डॉक्टर पीके सिंघल बताते हैं कि लोगों के ठीक होने की दर में कोई खास कमी नहीं आई है, लेकिन जांच बढ़ने से अब संक्रमितों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ गई है। इस कारण स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा पॉजिटिव मामलों के मुकाबले कम हो रहा है। अभी कुछ दिन तक सक्रिय मरीजों की संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद ये मामले कम होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़े एक्टिव केस
तारीख संख्या
04 अगस्त 9897
08 अगस्त 10667
12 अगस्त 10946
16 अगस्त 10923
20 अगस्त 11271
24 अगस्त 11626
28 अगस्त 13550
01 सितंबर 15870
04 सितंबर 18842
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें