फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से भारत पहुंचे 49 सिख श्रद्धालु: एयरपोर्ट पर हुए भावुक, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने संभाली व्यवस्थाएं

Fri, 09 Oct 2026 02:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान से 49 सिख श्रद्धालुओं का जत्था भारत पहुंचा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु भावुक नजर आए और भारत में ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन का अवसर मिलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
हरमीत सिंह कालका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से 49 सिख श्रद्धालुओं का जत्था भारत पहुंचा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु भावुक नजर आए और भारत में ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन का अवसर मिलने पर खुशी जताई।

विज्ञापन


दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों और विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक ने एयरपोर्ट पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने से लेकर उनके भारत के विभिन्न ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए यात्रा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरुधामों तक आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था भी कमेटी की ओर से की जाएगी।

भारत पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करना उनके लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से विशेष अवसर है। उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक का विशेष आभार जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक गुरुधामों से सिख समुदाय की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इन पवित्र स्थलों के दर्शन की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में रहती है। भारत पहुंचकर गुरुधामों में नतमस्तक होने का अवसर मिलना उनके लिए यादगार अनुभव है।
विज्ञापन


दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कमेटी की ओर से आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और विभिन्न गुरुधामों की यात्रा से संबंधित प्रबंध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें