फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 442 नए केस मिले, 12 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में संक्रमण के केस घटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 442 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि 12 की मौत हो गई। घटते मामलों के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रिकवरी दर बढ़कर करीब 98 फीसदी हो गई है। कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हैं। वहीं, कुल संक्रमण दर 6.97 फीसदी है।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब संक्रमितों की कुल संख्या 627698 हो गई है। इनमें से 612527 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 10557 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 557 लोग स्वस्थ हुए। दिल्ली में संक्रमण के सक्रिय मामले घटकर अब 4562 रह गए हैं। अस्पतालों में 1770 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 38 और कोविड मेडिकल सेंटर में 27 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। होम आइसोलेशन में 2285 लोग हैं। विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 79777 जांच की गई। दिल्ली में अब तक 9006583 लोगों की जांच की जा चुकी है। इस दिन की संक्रमण दर 0.55 फीसदी रही। हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 3400 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें