फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूराव अस्पताल को दान में मिली 400 पीपीई किट, जहांगीरपुरी में बनाया गया पहला डॉकिंग केंद्र

Tue, 21 Apr 2020 10:05 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल प्रबंधन को इंद्रप्रस्था विश्व हिंदू परिषद द्वारा 400 पीपीई किट प्रदान की गई। बताया जा रहा है आने वाले दिनों में अस्पताल को दो वेंटिलेटर भी दान में मिल सकते हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर उत्तरी दिल्ली निगम के महापौर अवतार सिंह ने कहा कि इस महामारी की स्थिति में किसी भी प्रकार की मदद सराहनीय है। स्थायी समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि स्वच्छता कर्मचारियों के लिए कोरोना के संवेदनशील क्षेत्रों में डॉकिंग केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। 

पहला डॉकिंग सेंटर बी-ब्लॉक जहांगीरपुरी में शुरू किया गया है। जो स्वच्छता कर्मचारी कार्यस्थल पर पहुचेंगे वे पहले डॉकिंग सेंटर में रिपोर्ट करेंगे और फिर वहां पीपीई किट अपना कार्य शुरू करेंगे। ड्यूटी खत्म होने के बाद पीपीई किट हटाने के लिए डॉकिंग सेंटर जाएंगे और अपने आप को सैनिटाइज करेंगे।
विज्ञापन


निगम की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि उत्तरी निगम द्वारा यह कदम पैदल सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, यह देश में अपनी तरह का पहला डॉकिंग केंद्र है। जिसमें उचित प्रशिक्षण और संवेदनशील क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन करने के दौरान क्या करें और क्या नहीं की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें