फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: मंगोलपुरी में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका

Thu, 22 Jan 2026 01:47 PM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

मंगोलपुरी इलाके में बीती रात 25 वर्षीय युवक आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में अपराध की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात मंगोलपुरी इलाके में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन

 

मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। बीती रात मंगोलपुरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला इकाई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें