दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला GFX
पुलिस ने पीएम आवास सहित संवेदनशील इलाकों को नो-गो जोन घोषित कर दिया है। अस्पतालों, मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जंतर-मंतर क्षेत्र के आसपास तीन स्तर की सुरक्षा घेराबंदी की गई है, जिसमें बैरिकेडिंग, एंटी-सैबोटाज चेक और निरंतर पेट्रोलिंग शामिल है। साथ ही, लुटियंस दिल्ली से दूर इलाकों तक में बैरिकेडिंग की हुई है।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा आयोजित इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों के जुलूस या प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस उपायुक्त ने जनता को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार के अनधिकृत प्रदर्शन से दूर रहें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अगले आदेश तक पांच मेट्रो स्टेशन बंद
- फोटो : अमर उजाला GFX
अगले आदेश तक पांच मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।