फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 243 नए मरीज मिले, 3 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को कोरोना के 243 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि तीन की मौत हो गई। 164 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से सक्रिय मरीजों में इजाफा हो रहा है। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,39,092 हो गई है। 6,26,876 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 10,909 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोरोना के 1307 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 436 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 627 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में महज एक मरीज भर्ती है। मामले बढ़ने से अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.19 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। राजधानी में अब तक एक करोड़ 23 लाख 22 हजार लोगों की जांच कि जा चुकी है। बीते 24 घंटो में कुल 67,484 जांच हुई। इनमें 45,873 आरटी-पीसीआर और 21,611 एंटीजन प्रणाली से हुई। कंटेनमेंट जोन घटकर 545 रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें