फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अवैध रूप से रह रहे 23 विदेशी नागरिक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने अक्तूबर माह में अभियान चलाकर अवैध रूप से विभिन्न थाना इलाके में रह रहे 23 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पकड़े गए नागरिकों में 15 नाइजीरिया, सेनेगल के चार, आइवरी कोस्ट के दो, तंजानिया के एक और लाइबेरिया का एक नागरिक शामिल है। पकड़े गए विदेशी नागरिकों को निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बिंदापुर थाना पुलिस ने 20, डाबरी थाना पुलिस ने 2 और मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक नागरिक को पकड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें