फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफदरजंग एंक्लेव में महिला पुलिसकर्मी को चाकू मारकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी को चाकू मारकर लूटा
विज्ञापन

सफदरजंग एन्क्लेव में वारदात, देर रात कार पार्क करने के दौरान बदमाशों ने झपटा था बैग
- विरोध करने पर मारा चाकू, बाद में ले गए बैग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शुक्रवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रही महिला पुलिसकर्मी नवल मौर्या (50) से बदमाशों ने घर के पास ही बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। एम्स ट्रामा सेंटर से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ अर्जुन नगर, सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाली नवल मौर्या दिल्ली पुलिस में सिक्योरिटी में तैनात हैं। शुक्रवार देर रात करीब पौने दो बजे वह अपनी कार से घर के पास पहुंचीं। कार खड़ी कर वे लॉक करने लगीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और नवल मौर्या से पर्स छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दूसरे युवक ने चाकू निकाला और नवल पर हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी करने के बाद बदमाश नवल से पर्स छीनकर भागे। घायल होने के बाद भी नवल बदमाशों के पीछे शोर मचाते हुए भागीं। नवल की सूचना पर पीसीआर वैन पहुंची और उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बैग में सात हजार रुपये, एटीएम कार्ड, डीएल और उनके घर के चाबियां आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें