फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने जमानत पर जेल से निकलने के बाद लूटपाट के इरादे से घूम रहे दो बदमाशों नजफगढ़ निवासी प्रदीप और करीम खान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रदीप शिव शक्ति गैंग का है और बाबा हरिदास नगर थाने का घोषित बदमाश है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि जेल से निकलने वाले बदमाशों पर पुलिस निगरानी रखती है। प्रदीप के वारदात करने की फिराक में होने की सूचना पर 20 फरवरी की रात पुलिस ने उसे साथी संग ढिचाऊं कलां रोड से गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 19 जनवरी को जमानत पर जेल से निकला था। करीम खान हत्यारोपी है और पिछले साल अगस्त में जेल से जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें