फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की नई योजना ने कार्यकर्ताओं की बढ़ाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीेएम से रूबरू होकर जोश से भरे कार्यकर्ता
विज्ञापन

‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में सातों लोकसभा क्षेत्रों में जुटे कार्यकर्ता
-भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संभाली कमान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई योजना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत को बढ़ा दिया है। ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के जरिए मोदी ने दोबारा सरकार बनाने पर किए जाने वाले कार्यों को पहली बार सार्वजनिक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत से प्रचार करने का वादा किया। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से कार्यक्रम का देश के 500 शहरों में सीधा प्रसारण किया गया। दिल्ली के सभी लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची। ज्यादातर कार्यकर्ता ‘मैं भी चौकीदार’ लिखी टी शर्ट पहने नजर आ रहे थे।
वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मरिना ड्रीम बैंक्वट हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन मौजूद थे। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में गणेश चौक पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद महेश गिरी ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। वीडियो कान्फ्रेंस के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात में राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नए लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी हरेक कार्यकर्ता पर है। देश को भ्रष्ट शासन से बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को फिर सत्ता देने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

उधर, राजौरी गार्डन इलाके में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, सांसद प्रवेश वर्मा सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद थे। जयभान सिंह, रमेश बिधूड़ी ने छतरपुर मंदिर इलाके में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार पर चर्चा की। बादली क्षेत्र में सांसद उदित राज, विजेंद्र गुप्ता, राम माधव और बाबरपुर इलाके में पवन शर्मा एवं सुधांशु मित्तल ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

सिख नेताओं में नाराजगी की चर्चा
कार्यक्रम के बीच सिख नेताओं की नाराजगी की चर्चा भी सामने आईं। बताया जा रहा है कि भाजपा के सिख नेताओं ने नाराजगी जताई है कि ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के तहत किसी भी सिख नेता को जिम्मेदारी नहीं दी गई। दिल्ली भाजपा के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के सभी लोकसभा क्षेत्रों में ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हर क्षेत्र में एक से दो वरिष्ठ नेताओं को न सिर्फ जिम्मेदारी सौंपी गई, बल्कि कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी हौसला अफजाई के लिए भी कहा गया था। इनमें से कोई भी सिख नेता नहीं था। नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम, दक्षिणी दिल्ली इलाकों में सिख समुदाय के लोग सर्वाधिक हैं। इसलिए इनका मानना है कि इन क्षेत्रों में सिख नेताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें