झेलम एक्सप्रेस में मतदाताओं को किया जागरूक
नई दिल्ली। शनिवार को निर्वाचन कार्यालय द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारियों ने ट्रेन में सवार यात्रियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे झेलम एक्सप्रेस को सेंट्रल दिल्ली निर्वाचन कार्यालय की ओर से एसडीएम एआरओ हरीश त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झेलम एक्सप्रेस करीब 20 मिनट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ठहरी और इस बीच निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों ने ट्रेन पर मतदाता जागरूकता पोस्टर लगाए। इस बीच अधिकारियों ने ट्रेन में सवार यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर निर्वाचन कार्यालय द्वारा नई दिल्ली स्टेशन पर रुकने वाली अन्य ट्रेनों में सवार यात्रियों को भी जागरूक किया गया। ब्यूरो