आगरा के लिए ध्यानार्थ...
पैदल मार्च निकाल आगरा की बेटी के लिए मांगा इंसाफ
नई दिल्ली। आगरा में एक 10वीं की छात्रा पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने और झुलसी छात्रा की सफदरजंग अस्पताल में मौत होने के बाद स्वराज इंडिया ने रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने यूपी सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। स्वराज इंडिया दिल्ली प्रदेश महासचिव नवनीत तिवारी ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने नैतिकता के आधार पर अगले 48 घंटे में अपराधियों को पकड़कर पीड़िता को न्याय दिलाने का काम करें। मंडी हाऊस से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च निकाल कार्यकर्ताओं ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद उसके भाई ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। अब तक यूपी पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता की मौसी रजनी ने बताया कि आगरा की पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने के बजाय उन्हें ही प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को अंतिम संस्कार के लिए आगरा पुलिस ने आधी रात परिजनों के साथ गलत व्यवहार किया था। ब्यूरो