फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कसा शिकंजा तो प्रदूषण में हो सकती है बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं कसा शिकंजा तो प्रदूषण में हो सकती है बढ़ोतरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बढ़ती सर्दी से बचने के लिए जहां लोगों ने खुले में अलाव जलाना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण नियंत्रण के लिए एमसीडी की ओर से किए जा रहे दावे एक बार फिर नाकाफी साबित होने लगे हैं। रात के वक्त निगम की टीमें कार्रवाई के लिए निकलती जरूर हैं, लेकिन समय पर उन जगहों पर टीम पहुंच ही नहीं पाती हैं। इस वजह से एक बार फिर सड़कों के किनारे लकड़ियां और कूड़ा जलाने की दोबारा शुरुआत हो चुकी है। तीनों निगमों का दावा है कि इन गतिविधियों को रोकने लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन धुंध बढ़ने से अब उन्हें देखना भी आसान नहीं है।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सर्वाधिक सख्ती की जा रही है, जबकि पूर्वी और उत्तरी निगम का रवैया इस मामले में सुस्त है। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ-साथ अगर प्रदूषण पर शिकंजा कसने में थोड़ी भी कोताही बरती गई तो प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें