फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के अपने सातों सांसदों से पूछें की उन्होंने राजधानी के लिए क्या काम किया है। यह भी बता दें कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों के लिए मेट्रो का किराया बढ़ाने में कितना योगदान दिया। दिल्ली में सीलिंग को रोकने तक के लिए कुछ भी नहीं किया। सीलिंग को तुरंत रोकने के लिए अध्यादेश लाने का दबाव बना सकते थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार का योगदान यह है कि वे दिल्ली के उपराज्यपाल के माध्यम से दिल्ली में सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को रोकने का काम किया। मोहल्ला क्लीनिक बनाने के काम में अड़ंगा डालने का काम किया। इतना ही नहीं सीसीटीवी योजना में समस्याएं पैदा कीं, राशन की होम डिलीवरी बंद करा दी, उन्होंने सरकारी सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी में बाधा पैदा की। दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और दिल्ली के लोगों के लिए अन्य योजनाओं के काम से केंद्र सरकार के कामों से तुलना जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की तमाम बाधा के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज चार के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने में कामयाबी हासिल की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेट्रो लाइन की मंजूरी मिल गई है अब उन्हें अपना वादा निभाते हुए एक लाख रुपये चंदा पार्टी को देनी चाहिए। दिल्ली की जनता भाजपा और मोदी सरकार की राजनीति को बखूबी समझती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्षों से उपेक्षित उन इलाकों की भी सुध ली है जहां परिवहन व्यवस्था का बुरा हाल था। मेट्रो ट्रेनों में और कोच जोड़ने की योजना को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें