फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के कपड़े पहन दी जान: 13 साल के मासूम ने लगाई फांसी, पुलिस ने जताई ये आशंका

Mon, 07 Nov 2022 10:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नजफगढ़ इलाके में 13 साल के किशोर ने फांसी के फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कि किशोर महिला के कपड़े पहने हुए है और अपने दोनों पैरों को बांध रखा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रविवार शाम 13 साल के किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि किशोर ने अपनी मां के कपड़े पहनकर खुदकुशी की है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल फोन को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने किस वजह से अपनी जान दी है।

विज्ञापन


रविवार शाम पुलिस को नजफगढ़ इलाके में 13 साल के किशोर के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कि किशोर महिला के कपड़े पहने हुए है और अपने दोनों पैरों को बांध रखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

किशोर के पिता ने बताया कि किशोर उसका इकलौता बेटा था। शाम में उसे घर में छोड़कर वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। वापस आने पर दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर उसका बेटा अपनी मां के कपड़े पहनकर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि किसी एप के गेम की लत की वजह से किशोर ने खुदकुशी की है। पुलिस किशोर की मां का मोबाइल फोन जब्त कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। किशोर अपनी मां का फोन इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें