फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का वीवीआईपी कैंपेन वोटर का बनेगा मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीआईपी कैंपेन वोटर का बनेगा मददगार
विज्ञापन

-1950 हेल्पलाइन नंबर पर मतदाता बनने से लेकर, गलती सुधारने और शिकायत करने तक की मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आपका नाम मतदाता सूची में है भी या नहीं, आपको अपना नाम दूसरी जगह शिफ्ट करवाना है या चुनाव आयोग से आपको कोई शिकायत करनी है तो इसके लिए अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय चुनाव आयोग जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर वीवीआईपी (वोटर वेरीफेकिशन एंड इनफारमेशन प्रोग्राम) कैंपेन शुरू करने जा रहा है। आयोग की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर पर घर बैठे आपकी जरूरत पूरी होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह के मुताबिक, लोकतंत्र में सबसे बड़ा वीवीआईपी मतदाता होता है। इसे ध्यान में रखकर चुनाव आयोग पूरे देश में मेगा कैंपेन लांच करने जा रहा है। इसके तहत चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी मतदाता को दी जाएगी। साथ ही अभियान के जरिये मतदाताओं का चुनाव प्रक्रिया में भरोसा भी बढ़ेगा। सिंह ने बताया कि अभियान का अहम हिस्से के तौर पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। इसका सेंट्रेलाइज्ड नंबर 1950 है। दिल्ली के मतदाता सीधे इसी नंबर पर कॉल कर सकते हैं, जबकि देश के दूसरे हिस्से के लोगों को दिल्ली का एसटीडी नंबर 011-1950 लगाना होगा।

18 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची आएगी
मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि विशेष समरी रिविजन का काम पूरा हो गया है।18 जनवरी को फाइनल सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद फिर से नाम जोड़ने का काम शुरू होगा। अभी दिल्ली में करीब 1.37 करोड़ मतदाता हैं। रणवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली चुनाव कार्यालय ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए हर राजनीतिक दल को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने को कहा था। दिल्ली के 13,816 बूथों पर तीन दलों को कुल करीब 41,000 बीएलए की नियुक्ति करनी थी, लेकिन अभी तक तीन हजार बीएलए ही तैनात किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह एक बार अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर चेक कर लें। गड़बड़ी होने पर वह अभी दुबारा उसे ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मोबाइल वैन कैंपेन शुरू
दिल्ली चुनाव कार्यालय में तरफ से बुधवार को डेमोक्रेसी आन व्हील अभियान शुरू किया गया। इसमें एक मोबाइल वैन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वोटर वेरीफाइवल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) लगाई गई है। मोबाइल वैन अभी यह पूर्वी दिल्ली व शहदरा जिले में घूमेगी। इसमें उसे वोट डालकर दिखाया जाएगा कि कैसे बटन दबाने के 7 सेकेंड के भीतर रसीद देखकर वह आश्वस्त हो सकेंगे कि उनका वोट सही जगह गया है। दूसरी तरफ पूर्वी जिला निर्वाचन अधिकारी के. महेश ने बताया कि पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के कुल 1,844 पोलिंग स्टेशन/बूथ है। इन स्थानों पर मोबाइल वैन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें