फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल हैक कर कारोबारी के खाते से 1.20 लाख निकाले

Sun, 20 Oct 2019 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोबाइल फोन हैक करने की बात कुछ अजीब जरूर लगेगी, लेकिन अब इस प्रकार के भी एप आ गए हैं। इसी एप के जरिये ठग ने केवाईसी का झांसा देकर एक कारोबारी का मोबाइल हैक कर लिया। बाद में उसके खाते में सेंध लगाकर 1.20 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


कमाल की बात यह रही कि पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी आते रहे, लेकिन उसने यह ओटीपी किसी को बताए नहीं। ठग ने ऐप के जरिये मोबाइल हैक किया और कारोबारी के मोबाइल में आए ओटीपी देखकर धीरे-धीरे रुपये निकाल लिए।

ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने फौरन मामले की शिकायत पुलिस से की। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लोकेश गुप्ता परिवार के साथ मौजपुर, जाफराबाद में रहते हैं। इनका दवाइयों का कारोबार है। शुक्रवार को इनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में इनके पेटीएम खाते के लिए केवाईसी कराने की बात लिखी थी।

लोकेश ने दिए गए नंबर पर कॉल की तो ठग ने बताया कि एक एप के जरिये आपका खाता अपडेट कर दिया जाएगा। ठग ने पीड़ित को व्यूअर एप का लिंक भेजकर एप डाउनलोड करने के लिए कहा। लोकेश ठग के झांसे में आ गया। उसने एप डाउनलोड किया तो ठग ने कहा कि उसे कार्ड पर लिखे नंबर व उसकी डेट भी बतानी होगी।

लोकेश ने ऐसा ही किया। इसके बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी आने लगे। लोकेश उसे समझ नहीं पाया। शनिवार को भी ठग का कॉल आया। ठग ने कहा कि केवाईसी अपडेट होने में थोड़ी परेशानी हो रही है, उसे एक और ऐप डाउनलोड करना होगा। शनिवार को भी लोकेश ने ऐसा किया। इसके बाद दोबारा ओटीपी आने पर उसे शक हुआ।

वह बैंक पहुंचा तो पता चला कि शुक्रवार को उसके खाते से 1.10 लाख और शनिवार को 10 हजार रुपये ऑनलाइन दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। मामले की शिकायत फौरन पुलिस से की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें