फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जीका वायरस फैलने का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय  

Fri, 02 Jun 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

सबहेड
शासन ने जीका वायरस के खतरे को देखते हुए जारी किया अलर्ट 

- सभी जिलों से माइक्रोसेफैली ग्रसित शिशुओं की मांगी गई रिपोर्ट

रश्मि ओझा 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब प्रदेश में जीका वायरस का खतरा मंडरा रहा है। जीका वायरस से पीड़ित अहमदाबाद में तीन और लखनऊ में एक संदिग्ध मरीज के सामने आने के बाद से प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शासन ने सभी जनपदों से माइक्रोसेफैली बीमारी से ग्रसित शिशुओं की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


विदेश यात्रा करने वालों को जीका वायरस का खतरा सबसे ज्यादा है। संक्रामक रोग के सर्वेक्षण में जीका वायरस को न्यू इमर्जिंग रोग में शामिल किया गया है। बता दें कि डेंगू और चिकनगुनिया की तरह यह भी एक मच्छर जनित रोग है।

जीका वायरस गर्भवती महिलाओं को सबसे पहले संक्रमित करता है। इसके बाद गर्भ में मौजूद शिशु को माइक्रोसेफैली रोग हो जाता है। ऐसे में, जिले में पिछले एक वर्ष में जन्मे शिशुओं की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

एडीज एजिप्टी मच्छर को पैदा होने से रोकें 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लैटिन अमेरिका और सिंगापुर की यात्रा करने वालों को इस वायरस के संपर्क में आने खतरा सबसे ज्यादा है। शासनादेश के अनुसार सिंगापुर में अभी तक 56 मरीज सामने आ चुके हैं। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो गया है, इसके लिए जल्द से जल्द सर्वे अभियान शुरू किया जाएगा।

जीका वायरस भी एडीज एजिप्टी और अन्य मच्छरों से फैलता है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि जहां तक हो सके, अपने आसपास साफ-सफाई रखें और पानी को जमा नहीं होने दें।

विदेश यात्रा करके लौटे लोगों के संपर्क में आने के बाद मच्छर दूसरे लोगों के संपर्क में आएगा, जिससे जीका वायरस फैलता है। वयस्क व्यक्ति में तेज बुखार के साथ शरीर में चकत्ते, थकान, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, आंखें लाल होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इससे पीड़ित को लकवा होने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

डेंगू-चिकनगुनिया की जागरूकता के लिए हुई बैठक

डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर-निगम की संयुक्त बैठक हुई। बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित इस बैठक में विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी डेंगू- चिकनगुनिया की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर्स को फील्ड में लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए।

इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा, नरेंद्र कुमार सहित नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश सिंह, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा , संयुक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, एसके तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें