फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज को मिला नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज को सत्र की शुरुआत से पहले नया अत्याधुनिक भवन मिल गया। सोमवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का उद्घाटन कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष जेपी शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने बताया कि भवन को आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। इसमें डिजिटल बोर्ड एवं उन्नत ऑडियो-विजुअल प्रणाली से लैस स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान संकाय के लिए हाई-टेक प्रयोगशालाएं, विशाल एवं सुव्यवस्थित पुस्तकालय तथा दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रैंप और लिफ्ट जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस नए भवन में कॉलेज के साइंस ब्लॉक को शिफ्ट किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें