फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के चुनिंदा युवाओं में शामिल हुईं यशविका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंटार्कटिका से लौटी टीएचए की यशविका गाजियाबाद समेत पूरे देश में उजाला फैलाएंगी। सोलर एनर्जी और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए देश भर में जागरूकता फैलाने का हौसला लेकर लौटी हैं।
विज्ञापन


उन्हें संस्था 2041 की ओर से पर्यावरण की रक्षा के लिए ईबेस एजूकेशन कार्यक्रम के लिए 23 राष्ट्रों से चुने गए 70 लोगों में शामिल किया गया।

इसके बाद 70 लोगों के समूह के साथ अंटार्कटिका गईं और वहां कार्यशाला में भाग लिया। 23 वर्षीय इंजीनियर यशविका मित्तल को देश में एनजीओ के साथ मिलकर सोलर एनर्जी की दिशा में उनके योगदान के आधार पर चुना गया था।

तैराक और बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हैं यशविका

13 मार्च को अंटार्कटिका में यशविका ने पर्यावरणविदों के शोधपत्रों के माध्यम से अपनी बात रखी। यशविका ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सोलर एनर्जी और वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में विचार रखे और 15 दिनों तक चली कार्यशाला में भाग लेकर शनिवार सुबह लौटी हैं।

मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन सोसायटी निवासी यशविका ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वे देशभर में सोलर एनर्जी, डीजल की जगह सीएनजी के इस्तेमाल के साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में काम करेंगी।

जिससे पर्यावरण की रक्षा की जा सके। इतना ही वे एक बेहतर तैराक और बॉस्केबॉल खिलाड़ी भी हैं। उनके पिता एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन और मां संजना प्रधानाचार्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन

यशविका से जुड़ी खास बातें

यशविका ने बताया कि अंटार्कटिका की रक्षा के लिए रॉबर्ट स्वान ने 2041 संस्था की स्थापना की। ये संस्था 2041 में भंग होने जा रही है, जिसके बाद अंटार्कटिका पर कई हिस्सों पर खनिज पदार्थों के लिए कई देश अपना हक जमा सकते हैं।

जिससे अंटार्कटिका का जीवन प्रभावित होगा। ऐसे में 2041 अपने ईबेस कार्यक्रम के तहत दुनिया भर के युवाओं को अंटार्कटिका के बचाव के लिए प्रेरित कर रही है। जिससे संस्था भंग होने के बाद भी दुनिया जागरूक रहे और अंटार्कटिका की रक्षा हो सके।

23 वर्षीय इंजीनियर यशविका 23 राष्ट्रों से चयनित 70 लोगों में रहीं शामिलपर्यावरण पर शोध के लिए दक्षिण ध्रुव में आयोजित कार्यशाला में चुनीं गईंदेश भर में सोलर एनर्जी और वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में फैलाएंगी जागरूकताअंटार्कटिका की रक्षा के लिए हुई थी 2041 की स्थापना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें