फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : गेमिंग एप चलाने वाले यू-ट्यूबर का छह लोगों ने किया अपहरण, मांगी 50 लाख की फिरौती

Sat, 07 Sep 2024 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, Ghaziabad

सार

पुलिस ने इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि छह में से एक गेमिंग एप पर 1.5 करोड़ रुपये हार गया था। इसके लिए वह प्रवीन चौधरी को जिम्मेदार मानकर खुन्नस में आ गया। इसी खुन्नस में उसने पूरी साजिश रची। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेमिंग एप चलाने वाले यू-ट्यूबर प्रवीन चौधरी को छह लोगों ने अगवा कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि छह में से एक गेमिंग एप पर 1.5 करोड़ रुपये हार गया था। इसके लिए वह प्रवीन चौधरी को जिम्मेदार मानकर खुन्नस में आ गया। इसी खुन्नस में उसने पूरी साजिश रची। 

विज्ञापन


नोएडा के बिसरख निवासी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि वह पांच सितंबर को पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने अपनी कार से उनकी फॉर्चूनर कार में पीछे से टक्कर मारी। वह रुककर उतरे तो बदमाशों ने पिस्टल तानकर उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद दो लोग उनकी कार ले गए। चार अन्य बदमाशों ने कार में उनकी पिटाई की। उन्हें धमकी देकर घर फोन कराया और 50 लाख फिरौती की मांग की। उनसे कहा कि अगर फिरौती की रकम नहीं मिली तो हत्या कर देंगे। 

स्मार्ट वाच से मिली लोकेशन से पहुंची पुलिस
प्रवीन ने बताया कि उनके घर न पहुंचने पर परिवार के लोग बेचैन हो गए। बदमाशों ने उनका फोन स्विच आफ कर दिया था। उनके पिता ने उनकी स्मार्ट वाच की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्मार्ट वाच की लोकेशन से आरोपियों तक पहुंच गए। बदमाश उन्हें मथुरा ले गए थे।
विज्ञापन


मथुरा पुलिस ने सुरेंद्र नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद जानकारी मिलने पर गाजियाबाद पुलिस ने दूसरे आरोपी मनीष कसाना को पकड़ लिया। प्रवीन ने बताया आरोपियों  ने उनकी चेन, एक लाख रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। अगर पुलिस को आने में देरी हो जाती तो उनकी जान बचना मुश्किल था। आरोपी आपस में बात कर रहे थे कि फिराैती मिलने के बाद उनकी हत्या कर लाश को कहीं ठिकाने लगा देंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें