फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घर के दरवाजे पर युवकों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर इलाके की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दो युवकों ने एक घर के दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा दी और वहां से भाग गए। वारदात की जानकारी मिलने पर घरवालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 5 अप्रैल को मिली सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में दो लोगों को घर के गेट पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद माचिस की तिल्ली फेंककर आग लगाते हुए देखा गया। जानकरी मिली है कि आरोपी पीड़ित के इलाके के ही हैं। दोनों आरोपी घर से भागे हुए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें