- मोती नगर इलाके की घटना, हत्या का मामला दर्ज
नई दिल्ली। मोती नगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला। उसकी उम्र करीब 40 साल है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके शरीर पर बाहरी चोट नहीं मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि शनिवार की सुबह प्रेम नगर फाटक रामा रोड के पास स्थित एक फैक्टरी के सामने संदिग्ध बोरा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को सड़ी गली हालत शव मिला। पुलिस को आशंका है कि किसी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की है। पुलिस फैक्टरी के गार्ड शंकर से भी पूछताछ कर रही है। ब्यूरो