तीन घंटे देरी से पहुंची प्रदेश में अव्वल रहने वाली पुलिस
मामले का खुलासा शरद चौरासिया नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट से हुआ है। ट्विटर पर तोड़े गए वाहनों के विडियो शेयर कर आरोप लगाया गया है कि यूपी-112 पर कॉल व व्हाट्सएप पर संपर्क करने के बावजूद पुलिस तीन घंटे देरी से पहुंची। हालांकि, वीडियो में दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने की बात कही गई है। घटनास्थल से काफी दूर जाने के बाद पीड़ितों के पास एक पीसीआर आई, लेकिन वह दूसरे थाने की थी। पुलिसकर्मियों ने ईकोटेक-1 थाना पुलिस को दी जानकारी तो जांच शुरू हुई।
थाना पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। यूपी-112 पर कॉल करने के बाद मौके पर पहुंचने में देरी क्यों हुई इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी, ग्रेनो