फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डिजिटल स्किल और विदेशी भाषाएं सीखेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईईएलआईटी ने एड्युने वर्ल्ड के साथ साइन किया एमओयू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए एनआईईएलआईटी ने एड्युने वर्ल्ड के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल स्किल, आधुनिक तकनीकों और विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर देश और विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

समझौते के तहत युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी और अन्य उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी भाषाओं की शिक्षा, करियर काउंसिलिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें। इस अवसर पर एड्युने वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केतन सिन्हा ने कहा कि यह साझेदारी भारतीय युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक मजबूत मंच साबित होगी। वहीं एनआईईएलआईटी के महानिदेशक डॉ. एमएम त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल स्किलिंग के जरिए युवाओं को स्थानीय स्तर पर भी रोजगार मिलेगा, जिससे पलायन कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें