फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा तय करेंगे विकसित भारत की दिशा, डिग्री से ज्यादा जरूरी चरित्र : विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीजीडीएवी कॉलेज समारोह में छात्रों को किया सम्मानित, मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और विकसित भारत के निर्माण के लिए केवल डिग्री नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र भी जरूरी है। वे पीजीडीएवी कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। नेहरू नगर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और जीवन में मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब देश की जिम्मेदारी आज के युवाओं के कंधों पर होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा दिशा दिखाती है, लेकिन चरित्र उस मार्ग पर टिके रहने की ताकत देता है। महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो व्यक्ति की आंतरिक क्षमता को उजागर करे। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, अनुशासन बनाए रखने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें