नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग क्षेत्र में साइक्लोथॉन आयोजित कर फिटनेस और स्वच्छता का संदेश दिया। 8 किलोमीटर लंबी इस साइकिल रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों और निगम कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपायुक्त दिलखुश मीणा ने राजेंद्र नगर से हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ व हरित दिल्ली के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। ब्यूरो