फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रेमिका की हत्या करने वाला कारोबारी राजस्थान से गिरफ्तार, शव को अलमारी में रखकर हो गया था फरार

Tue, 09 Apr 2024 01:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी की पहचान विपल टेलर के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झगड़ा के दौरान उसने गुस्से में प्रेमिका की गला घोंट दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह डर गया और शव को अलमारी में रखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबड़ी इलाके में सहमति संबंध में रहने वाली प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार शाम राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपल टेलर के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झगड़ा के दौरान उसने गुस्से में प्रेमिका की गला घोंट दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह डर गया और शव को अलमारी में रखकर फरार हो गया। पुलिस देर रात उसे दिल्ली लाकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को गली नंबर 10 राजापुरी के एक फ्लैट में युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के पिता मुस्तकीन मिले। उन्होंने बताया कि वह मेरठ यूपी के रहने वाले हैं। में रहते हैं। उनकी बेटी रुखसार अपने फ्लैट में सूरत गुजरात निवासी विपल टेलर के साथ डेढ़ माह से यहां सहमति संबंध में रह रही थी। वह उसके साथ लहंगे का कारोबार करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपल टेलर ने उसकी हत्या कर दी है। उनकी बेटी ने सुबह में फोन कर मारपीट करने और हत्या करने की आशंका जताई थी।

घर की तलाशी के दौरान अलमारी में रुखसार का शव मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी विपल टेलर की तलाश शुरु की। पुलिस को तकनीकी जांच से पता चला कि वह राजस्थान में कही छुपा है। पुलिस लगातार उसका पीछा कर सोमवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें